सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फिर हार गया बिहार,बाबुल लगातार फ्लॉप

पटना, 21 अक्टूबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 में शनिवार को खेले गए मैच में हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 8 विकेट से हराया।मुंबई के शरद पवार क्रिकेट एकेडमी बीकेसी पर खेले गए मैच में टॉस हिमाचल प्रदेश ने जीता और बिहार को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। बिहार टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बना कर 164 रन का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को दिया, जिसे हिमाचल की टीम ने दो विकेट पर 13.4 ओवर मेन 168 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

 बिहार की ओर से बिपिन सौरभ ने शानदार 80 रन, गौरव जोशी ने 13 रन, सकीबुल गणि ने 31 रन, सचिन कुमार सिंह ने 17 रन का योगदान टीम के लिए दिया।हिमाचल की ओर से एम जे डागर ने 2 विकेट तथा आर आर धवन, ए पी वशिष्ठ और मुकुल नेगी ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 168 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। ईसी सेन ने 37,पीएस चोपड़ा ने 48,एस एल वर्मा ने नाबाद 53 और एपी वशिष्ठ ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 34 रन देकर 1 और सचिन कुमार सिंह ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago