कराटे

खेलो बिहार पुलिस फ्रेंडशिप क्रिकेट में बिहार पुलिस क्रिकेट टीम ने केडीसीए को हराया

किशनगंज 21 फरवरी: खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम के अंतर्गत आज शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम खगरा किशनगंज में बिहार पुलिस 11 बनाम किशनगंज जिला क्रिकेट संघ 11 के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच 10-10 ओवर का का खेला गया.

जिसमें बिहार पुलिस टीम के कप्तान किशनगंज जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेघनु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए जिसमें अजीत प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 39 रन सतीश कुमार हिमांशु ने 32 रन एवं हिमांशु कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया वही के डि सि ए 11 इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए तबरेज आलम ने 1 विकेट तारिक इकबाल ने 1 विकेट एवं संजीव यादव ने एक विकेट हासिल किया।

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडिसीए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी जिसमें तबरेज आलम ने 14 रन तनवीर ने 12 रन एवं कमरे आलम ने 8 रनों का योगदान दिया वही बिहार पुलिस टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय कुमार मिश्रा ने दो विकेट हासिल किए।

दोस्ताना मैच के दरमियान एसडीपीओ अनवर जावेद किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय जैन डीएसपी अजीत प्रताप सिंह किशनगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार हिमांशु ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के सचिव परवेज आलम गुड्डू उपाध्यक्ष तारीख इकबाल कन्वीनर वीर रंजन आदि उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago