Loading Now
×

बिहार प्राइड कप ट्रायल मैच 15 एवं 16 मई को, 25 खिलाड़ियों का होगा चयन

पटना: बिहार प्राइड कप के ट्रायल मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता के लिए पटना में कुल छह टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें टीम A, B, C, D, E एवं F नाम दिया गया है। इन टीमों के बीच ट्रायल मैच 15 एवं 16 मई को पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट अध्यक्ष सुनील पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार प्राइड कप की फाइनल टीम के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

IMG-20260501-WA0009 बिहार प्राइड कप ट्रायल मैच 15 एवं 16 मई को, 25 खिलाड़ियों का होगा चयन

वहीं टूर्नामेंट कन्वेनर प्रभात कुमार ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं प्रदर्शन आधारित होगी, ताकि योग्य एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिल सके। उन्होंने बताया कि ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है और राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी इसमें भाग लेने पहुंच रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, शेष तीन चरणों के ट्रायल मैच 16 एवं 17 मई को विभिन्न निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल से संबंधित विस्तृत जानकारी कन्वेनर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।टूर्नामेंट से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी टूर्नामेंट कन्वेनर प्रभात कुमार से संपर्क कर सकते हैं।संपर्क सूत्र: +91 99390 89666

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 2 = ?