अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन में कल से, तैयारी पुरी
पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में कल से आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल,पटना में किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक ने बताया कि गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल के सीइओ संजीव वर्मा एवं प्राचार्या आकांक्षा अन्नी के देखरेख में प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु संत जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर,फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी बिहटा ,राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, सर जीडी पाटलिपुत्रा स्कूल, देवी पद चौधरी शाहिद स्मारक स्कूल(मिलर स्कूल),महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, धनेश्वरी देवनंदन कन्या विद्यालय दानापुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़,उच्च माध्यमिक विद्यालय गौनपुरा,आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा, व मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल की बालक व बालिका टीमें भाग ले रही है।

तीन दिवसीय इस अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का उदघाटन सुबह 9.00 बजे मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य-सह-अध्यक्ष,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि वाणिज्य महाविद्यालय,पटना की प्राचार्या-सह-उपाध्यक्ष,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.सुहेली मेहता,प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ सह-संघ के उपाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार सिंह,बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी,जीएसटी अधिवक्ता-सह-संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल होंगे। अध्यक्षता बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर करेंगे।
Share this content:



Post Comment