Loading Now
×

आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

पटना : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल ने जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल को 9 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रुप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जी डी गोयनका स्कूल की टीम दानिश व पीयूष के 19-19 रन की पारी के बदौलत में 119/10 रन(19.2ओवर) का स्कोर बनाया। एरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल के गेंदबाज पीयूष पटेल ने 3 विकेट व सैफ ने 2 विकेट लिया।

IMG-20260501-WA0009 आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

जवाब में एरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल ने मैन ऑफ द मैच मो. जीशान के 60 रन व अंश के 39 रन की पारी के बदौलत 124/1(8.3 ओवर) का स्कोर ही बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। जी डी गोयनका स्कूल के गेंदबाज आरिफ रेजा को 1विकेट मिला। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।कल के मुकाबले में राजहंस एकेडमी पले एंड पब्लिक स्कूल टीम के सामने सैंट जार्ज हाई स्कूल की टीम होगी।

मौके पर टूर्नामेंट कमिटि के सदस्य महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 8 = ?