पटना : 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 10वीं गतका सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2026 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 4th स्थान प्राप्त किया। बिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग एवं स्पर्धाओं में कुल 1 स्वर्ण, 3 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने अंडर-19, अंडर-25 तथा अंडर-30 आयु वर्ग में सिंगल सोटी, फरी सोटी, Individual एवं डेमो स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
बिहार के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-19 बालक वर्ग
सिंगल सोटी टीम — अंकित कुमार , यश राज, बिपुल कुमार ,सक्षम कुमार (कांस्य पदक)
फरी सोटी टीम — आकाश कुमार शर्मा , विवेक कुमार,सुधांशु कुमार ,शुभम कुमार (कांस्य पदक)
– फरी सोटी Individual — सुशांत कुमार कांस्य पदक
अंडर-19 बालिका वर्ग
सिंगल सोटी — अंशु , अनामिका कुमारी एवं शालिनी रंजन (कांस्य पदक)
अंडर-25 बालिका वर्ग
– फरी सोटी टीम — गुड़िया कुमारी, निभा कुमारी, शालू कुमारी (कांस्य पदक)

अंडर-30 बालिका वर्ग
– फरी सोटी टीम — नेहा कुमारी, वसुंधरा कुमारी, स्वेता अमृतप्रीतम ( स्वर्ण पदक)
– सिंगल सोटी टीम — ओमकेशव सिंह कृति, बिना कुमारी,पूजा कुमारी, सुप्रिया कुमारी (रजत पदक)
– सिंगल सोटी (Individual )— स्वेता अमृतप्रीतम (कांस्य पदक)
अंडर-30 बालक वर्ग
– सिंगल सोटी टीम — सुजीत कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, गौतम कुमार, चिंटू कुमार (कांस्य पदक )
– सिंगल Individual — सुजीत कुमार गुप्ता (कांस्य पदक)
– फरी सोटी टीम — संजीव कुमार, विकास कुमार , बिपिन कुमार, विकास कुमार (रजत पदक)
– फरी सोटी Individual —संजीव कुमार (रजत पदक)
डेमो स्पर्धा
– टीम डेमो — 2 कांस्य पदक
– सिंगल डेमो — 1 कांस्य पदक
गतका भारत की पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल विधाओं में से एक है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित किए जाने से देश में इन खेलों टीवी को नई पहचान और अवसर मिल रहे हैं। बिहार के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि स्वदेशी खेलों में भी बिहार के युवा देश के शीर्ष स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर गतका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह एवं महासचिव भोला कुमार थापा ने बिहार के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करना पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।
एसोसिएशन ने इस अवसर पर बिहार सरकार एवं खेल विभाग का खिलाड़ियों को मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में बिहार के पारंपरिक खेलों और खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।बिहार की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
Share this content: