सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार को पाँचवां स्थान।

  • सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार को पाँचवां स्थान।
  • बादल व प्रिया को राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड।
  • आगामी जूनियर व युवा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की जिम्मेवारी बिहार को।

पटना : कोटारकारा ( केरल ) में संपन्न हुए 68वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला बॉल बैडमिंटन टीम को पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के कांटेदार क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान केरल ने बिहार को 35-31,38-39,35-21 से पराजित किया।

इसके उपरांत बिहार ने छत्तीसगढ़ को 35-31,35-30 से एवं महाराष्ट्र को 35-20,35-24 से पराजित कर 5वां स्थान प्राप्त किया।इसके साथ हीं बिहार की महिला व पुरूष टीम ने भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ द्वारा आयोजित होने वाली आगामी ऑल इंडिया फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। चैंपियनशिप में बिहार की ओर से प्रिया सिंह,सोनाली घोष,प्रियंका,पूनम कुमारी व युक्ता रानी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप में बिहार महिला टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह को ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से एवं पुरूष वर्ग में बिहार की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बादल कुमार को ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड ” से पुरस्कृत किया गया। चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में बिहार को 10वां स्थान प्राप्त हुआ।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि आयोजन स्थल पर भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के वार्षिक आमसभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष 2023-24 में 68वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) एवं मार्च 2023 में तीसरी युवा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) की आयोजन की जिम्मेदारी बिहार को सौंपी गयी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago