Loading Now
×

जल्द ही सयोजित होगा BIHAR RURAL LEAGUE(BRL) देखे

नालंदा : आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को स्थानीय मख़दुम गेस्ट हॉउस, बड़ीदरगाह, बिहारशरीफ़ में बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के सम्बन्ध में नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रेसवार्ता किया गया।

प्रेसवार्ता में नालंदा सचिव गोपाल कुमार सिंह ने बताया की बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी जी के नेतृत्व में BCA द्वारा कराया जारहा है। जिसमे बिहार के 38 जिलों से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन करने के उपरांत टूर्नामेंट कराकर जिला की टीम बनाई जायेगी।इसका उद्देश्य बिहार क्रिकेट को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना।गाँव ग्राम के प्रतिभा को आगे लाने हेतु उचित मंच प्रदान करना।

IMG-20260324-WA0012 जल्द ही सयोजित होगा BIHAR RURAL LEAGUE(BRL) देखे

मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय ने कहा की नालंदा में चयन की प्रक्रिया में नालंदा के सभी 230 पंचायतों से खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन करने के उपरांत नालंदा के 20सों प्रखण्ड की टीम बनाकर आपस में प्रतियोगिता कराकर प्रदर्शन के अनुसार नालंदा की एक टीम बनाकर BRL में भेजना।

इस प्रतियोगिता में उन खिलाड़ियों को मौका दिया जायेगा जो अभी तक लेदर बॉल क्रिकेट में कहीं निबंधित nhi होंगे, जो कभी जिला के लिए नही खेले होंगे।

वहीं नालंदा जिला कोच एस एम हैदर ने बताया की BCA द्वारा बिहार के 38 जिलों में मैच के उपरांत राज्य स्तरीय मैच जराये जायेंगे जिसने सभी जिले आपस में मैच खेलेंगे। कुल मिलाकर 570 मैच खेले जायेंगे।

खिलाड़ियों का चयन हेतु BCA अपने चायनकरता उपलब्ध कराएंगे। जिले में फ़ाइनल मैच के उपरांत एक फ़िल्म अभिनेता, एक स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और ब्रांड एम्बेसडर BCA द्वारा भेजा जायेगा।

नालंदा जिला कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया की खिलाड़ियों को सुविधाएं।निशुल्क निबंधन। चयनित खिलाड़ियों के खेलने हेतु क्रिकेट किट की व्यवस्था। जिला टीम के खिलाडियों को जर्सी संघ द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग का आयोजन कराने वाला बिहार पहला राज्य होगा।बिहार ग्रामीण लीग को सफल बनाने हेतु नालंदा जिले में जल्द ही कमिटी का गठन किया जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 6 = ?