बिहार सीनियर महिला टीम बीसीसीआई के घरेलु टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कोलकाता हुई रवाना

पटना 20 अक्टूबर: आज बिहार सीनियर महिला टीम पटना एयरपोर्ट से कोलकता के लिए रवाना हुई। बिहार में क्रिकेट गतिविधियों के इंचार्ज सह जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को आवश्यक टिप्स और शुभकामनाएं दी है .

आपको बता दे बीसीसीआई के तत्वाधान में आगामी 28 अक्टूबर 2021 से आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में शामिल किया गया है। इस ग्रुप के सभी मैच कोलकाता में खेले जायेंगे .इस प्लेट ग्रुप में बिहार के अलावा नागालैंड, मेघालय, जम्मू एंड कश्मीर, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।

इस प्लेट ग्रुप के सभी राज्य स्तरीय टीमों को आयोजन स्थल पर 20 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है । जिसके बाद कोविड-19 को लेकर बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार पांच दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड भी पूरा करना होगा। उसके बाद दो दिन अभ्यास के लिए मिलेंगे और 28 अक्टूबर से सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट का आगाज होना सुनिश्चित है।

जिसमें बिहार की पहली भिड़ंत 28 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के साथ होगी। जबकि दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर बिहार बनाम मणिपुर, तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को बिहार बनाम मेघालय, चौथा मुकाबला 01 नवंबर को बिहार बनाम जम्मू एंड कश्मीर, पांचवां मुकाबला 04 नवंबर को बिहार बनाम सिक्किम के साथ, वहीं छठा और अंतिम लीग मुकाबला 06 नवंबर को बिहार बनाम नागालैंड के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago