पटना 07 दिसंबर: मिर्जापुर ( उत्तर प्रदेश ) में 16 से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 9वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन प्रतियोगिता 9 दिसंबर सुबह 10 बजे से एरोड्राम स्टेडियम जहानाबाद में लव कुमार एव जावेद इकबाल के देखरेख में की जायेगी
जबकि 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से कुमार क्लब गर्दनीबाग,पटना में आयोजित होने वाली एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता के प्रभारी राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजन राय व राहुल कुमार होंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।
बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट बालक व बालिका टीम के मुख्य चयनकर्ता गौरी शंकर ( शारीरिक शिक्षा शिक्षक,महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक मैनपुरा,पटना ) होंगे। चयनित बिहार टीम 15 दिसंबर को प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…