पटना 04 सितंबर: बिहार सॉफ्टबॉल टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर 6 सितंबर से श्री राम सेंटेनियल जगन्नपुरा में सब जूनियर साफ्टबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसकी जानकारी बिहार सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव प्राची शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि बाराबती स्टेडियम कटक में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बिहार बालक—बालिका टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर आयोजन सोमवार दिनांक 6 सितंबर से होने जा रही है।
चयिनत खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 17 सितंबर तक चलेगी। उसके उपरांत टीम की घोषणा की जाएगी। जो इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना होगी। प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन कुमार, राजेश कुमार व श्रीराम स्कूल की खेल शिक्षिका एवं नेशनल प्लेयर अर्चना कुमारी के देखरेख में चलेगी। महासचिव ने बताया कि यह शिविर कोरोना गाइडलाइंस के अंतर्गत होगी। खिलाड़ियों को भी इसका पालन सख्ती से कराया जाएगा।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…