पटना 23 अक्टूबर: आगामी 29 से 30 अक्टूबर तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में भारतीय सॉफ्टबॉल टीम (महिला व पुरुष) के गठन के लिए सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा शनिवार को गांधी मैदान में सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जिसमें महिला व पुरुष मिला कर कुल 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इसमें 06 प्लेयरों को शार्टलिस्ट किया गया है यह जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव प्राची शर्मा ने दी।
सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष पवन कुमार पप्पू और संयुक्त सचिव रूपक कुमार ने किया। टीम का सेलेक्शन विपिन कुमार और रवि कुमार की देखरेख हुआ। सेलेक्शन ट्रायल संयोजक राजेश कुमार चिंटू की देखरेख में संपन्न हुआ।
संघ के अध्यक्ष गौतम कनौडिया ने बताया कि भारतीय टीम का चयन हांगजू (चीन) में वर्ष 2022 में होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम में बिहार के खिलाड़ियों को अवश्य जगह मिल सकती है।
शार्टलिस्ट प्लेयरों का लिस्ट यह है
पुरुष वर्ग : मोनू कुमार, पृथ्वी राज, सुशांत शेखर, नूर मोहम्मद अंसारी,
महिला वर्ग : शिवली कुमारी रंजन, साक्षी गुप्ता,
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…