पटना 06 सितंबर: श्री राम सेंटेनियल जगन्नपुरा में सब जूनियर साफ्टबॉल का 11 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो गया। इसकी जानकारी बिहार सॉफ्टबॉल संघ की महासचिव प्राची शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि बाराबती स्टेडियम कटक में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें बिहार बालक—बालिका टीम प्रतिभाग करेगी। प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लेकर किया गया। चयिनत खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 17 सितंबर तक चलेगी। उसके उपरांत टीम की घोषणा की जाएगी।
जो इस नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना होगी। प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय खिलाड़ी विपिन कुमार, राजेश कुमार व श्रीराम स्कूल की खेल शिक्षिका एवं नेशनल प्लेयर अर्चना कुमारी के देखरेख में आज से शुरू हो गई। प्रशिक्षक विपिन कुमार ने पहले दिन खिलाड़ियों के खेल की बारिकियों के बारे में समझाया।
वहीं प्रशिक्षक राजेश कुमार चिंटू ने खेल की नियमों को विस्तृत रुप से खिलाड़ियों के बीच रखा। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ श्रीराम स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, सह निदेशक सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य स्मिता जोशी एवं खेल शिक्षिका व राष्ट्रीय खिलाड़ी अर्चना कुमारी ने किया। यह शिविर कोरोना गाइडलाइंस के अंतर्गत संचालित की जा रही है। खिलाड़ियों को भी इसका पालन सख्ती से कराया जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…