• बीसीसीआइ अंडर-19 टूर्नामेंट में बिहार का जीत से आगाज
  • -पहले मुकाबले में असम को पांच विकेट से पराजित किया
  • -वैभव सूर्यवंशी ने 86 रन बनाए, अनूप ने चार विकेट लिए
पटना, 12 अक्टूबर : बीसीसीआइ के अंडर-19 टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने  मजबूत असम को पांच विकेट से पराजित कर जीत से आगाज किया। वीनू मांकड़ ट्राफी के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 16 ग्राउंड में खेले जा रहे टूर्नामेंट में असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार के गेंदबाजों के समक्ष घुटने टेक दिए और पूरी टीम 33.3 ओवर में 162 रनों पर सिमट गई। अनूप कुमार ने 14 रन देकर तीन, विवेक यथार्थ ने दो, वासुदेव, राहुल, सत्यम व सुमन ने 1-1 विकेट लेकर अपने बल्लेबाजों के काम को आसान कर दिया।
इसके बाद बिहार ने लक्ष्य को 30 ओवर में पांच विेकेट गंवाकर हासिल कर लिया। बिहार की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी की 86 रनों की पारी का अहम योगदान रहा। 76 गेंदों में  15 चौके और एक छक्का से सजी यह पारी आकर्षक थी। इसके अलाला तौफीक ने 16, कप्तान अनिमेश ने 38 रन बनाए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago