पटना 09 अक्टूबर: ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के तत्वावधान में वैशाली जिला ग्रैपलिंग कमिटी द्वारा आज से प्रारंभ हुए प्रथम बिहार राज्य कैडेट,सब-जूनियर,जूनियर ( बालक व बालिका ) एवं सीनियर ( पुरूष व महिला ) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के सब-जूनियर बालिका वर्ग के उदघाटन मैच में अंकिता ने संजना को हराया जबकि बालक वर्ग के पहले मैच में सोनू कुमार ने सुमित कुमार को पराजित किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 150 बालक व बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आज सभी खिलाड़ियों का वजन लिये गये।इससे पूर्व दो दिवसीय राज्य ग्रैपलिंग चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन वैशाली जिला कुशवाहा संघ के महासचिव अनिल चन्द्र कुशवाहा,उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बनफूल व ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव पंकज कुशवाहा,ई.जवाहर सिंह मौजूद थे।
अतिथियों का स्वागत जिला सचिव रवि रंजन कुमार एवं कार्यक्रम का संचालन राजेश शुभांगी ने किया। इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार, विनोद कुमार धोनी,प्रशिक्षक प्रमोद कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…