पटना 11 दिसंबर: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 25 से 28 दिसम्बर तक बिहार राज्य जूनियर एवं जूनियर बालिका (U-19) शतरंज प्रतियोगिता जबकि 28 से 30 दिसम्बर तक बिहार राज्य सब जूनियर एवं सब जूनियर बालिका (U-15)शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी जनवरी माह में दिल्ली एवं विशाखापत्तनम में होनेवाले क्रमशः राष्ट्रीय जूनियर एवं राष्ट्रीय सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज के सहयोग से पटना के साइंस कॉलेज स्थित हॉल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अखिल बिहार शतरंज संघ के वेबसाइट पर जाकर अपना नामांकन कर सकते हैं अथवा अखिल बिहार शतरंज संघ या पटना जिला शतरंज संघ (एडहॉक कमिटी) के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन श्री अजित कुमार सिंह , पूर्व सचिव,अखिल बिहार शतरंज संघ, सह कन्वेनर, एडहॉक कमिटी , पटना जिला शतरंज संघ की अध्यक्षता में हो रही है।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…