5वीं केएफसी डिफ़ टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप तेलंगाना में 13 दिसंबर से

दिल्ली 11 नवम्बर बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद इंडियन डीएफ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा तेलंगाना में 5वीं केएफसी टी-20 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 13 दिसंबर से किया जा रहा है।

क्रिकेट की दुनिया में भारतीय बधिर क्रिकेट टीम के विकास एवं संरक्षण हेतु वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने अद्भुत प्रयास एवं दायित्व का निर्वाह किया है।

एक और जहाँ इस प्रयास के प्रेरणा स्रोत वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट कोच श्री देवदत्त जी ने स्वयं संकेत भाषा सीख कर प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया है, वहीं दूसरी ओर स्कूल एवं प्रबंधन कमेटी ने इसके प्रशिक्षण हेतु सभी सुविधाएँ एवं स्थान उपलब्ध कराया है।

वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में ,अपने कोच देवदत्त जी के साथ संकेत भाषा में बातचीत एवं क्रिकेट के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए , क्रिकेट की विद्या में निपुणता प्राप्त करते प्रतियोगियों को देखना एक सुखद एवं अद्भुत नजारा है।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मनीषा शर्मा जी ने इस टीम का मनोबल एवं उत्साह बढ़ाते हुए इस बात से भी अवगत कराया है कि यह टीम अंतर्राष्ट्रीय बधिर क्रिकेट परिषद द्वारा शासित है।

विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ श्री महावीर गोयल जी ने इस अनूठे और प्रेरणादायक कार्य की न केवल प्रशंसा की है अपितु इसके साथ-साथ यथोचित सहयोग भी प्रदान किया है।

मार्च 2022 कतर में आयोजित विश्व कप क्रिकेट में अपनी अनूठी भागीदारी एवं सफलता हेतु संकल्पबद्ध यह टीम वेंकटेश्वर के प्रांगण में अपने कोच एवं गुरु के साथ दिन-रात परिश्रम एवं अभ्यास कर रही है।इससे पूर्व भी इस टीम ने कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।

विद्यालय के कोच, प्रधानाचार्या एवं प्रबंधन कमेटी के इस सराहनीय प्रयास की समाज के सभी वर्गों द्वारा प्रशंसा की गई हैं।प्रतिभा, संकल्प एवं प्रयास यदि मिल जाए तो कुछ भी असम्भव नही

दिल्ली टीम इस प्रकार से है:-

वीरेंद्र सिंह(कप्तान),मंजीत कुमार, शिव नारायण शर्मा, विक्की, जितेन्द्र त्यागी,विशाल बरारा, रोहित सैनी,अभिषेक ठाकुर,पुनीत भारद्वाज,वैभव कुमार,समीर कुमार दुबे, संती, दीपक जोशी,नावेद खान,संजय डांगर, अशोक कुमार।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

7 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago