कराटे

जस्ट चैंपियन को हरा कर बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स सेमीफाइनल में।

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के आज एक अहम मैच में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 79 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।

आज पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 194 रन बनाए जिसमें प्रिंस ने 58,सुमित ने नाबाद 50,रविराज ने 18 एवं आदित्य ने 16 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।गेंदबाजी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से ऋतुराज ने 2, बिपुल ने 1 एवं ललित साह ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जबाव में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।उसके तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्षितिज ने 16,बिपुल ने 24 एवं अमृत ने 27 रन बनाए।गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के तरफ से हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही आदित्य को 2,मनीष को 2 एवं आशीष को 1 विकेट मिला।

आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के प्रिंस को दिया गया।आज के अंपायर मनोज कुमार एवं अक्षत थे वहीं स्कोरर मुरारी एवं आर्यन मौजूद थे।

सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चारो टीमों के नाम क्रमशः है:-

पूल A – दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी

पूल B – आरव क्रिकेट एकेडमी

पूल – C – क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर

पूल – D – बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि पहला सेमीफाइनल सोमवार दिनांक 18/7/2022 को पूल A के विजेता (दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी) बनाम पूल डी के विजेता (बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी) के बीच होगा।

दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार दिनांक 19/7/2022 को पूल B के विजेता (आरव क्रिकेट एकेडमी) बनाम पूल C के विजेता (क्रिकेट एकेडमी) के बीच खेला जाएगा।

फाइनल दिनांक 20/7/2022 को खेला जाएगा।

सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि सेमीफाइनल एवं फाइनल 50 ओवर का खेला जाएगा वहीं टीमों को 6:30 रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago