पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 7 जून से बिहार राज्य अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवा, मोतिहारी के हॉस्पिटल चौक स्थित एस एस रॉय होटल में किया जाएगा।
सात चक्रों में खेली जाने वाली इस स्विस शतरंज प्रतियोगिता में कुल दस हजार की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 जून है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम राष्ट्रीय अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।
ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने अखिल बिहार शतरंज संघ से अपना पंजीकरण करवा रखा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अथवा प्रतियोगिता के सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु दिए गए नम्बरों पर नंदकिशोर,7091975340 , शशिनन्द कुमार,8252653545 पर आयोजकों से सम्पर्क कर सकते है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…