पटना : भिलाई ( छत्तीसगढ़ ) में 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार टीम आज पटना से भिलाई के लिए रवाना हो गयी।
बिहार टीम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य,बिहार विधान परिषद प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,मिथिलेश कुमार मंडल,डॉ.सुनील कुमार सिंह, सुजय सौरभ,निदेशक पवन केजरीवाल,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,संयोजक डॉ.अरुण दयाल ने शुभकामनाएं दीं हैं।

घोषित टीम इस प्रकार है:-
बालक वर्ग – शिवम कुमार ( कप्तान ),अनिकेत कुमार,आदित्य कुमार ( किलकारी ),गोलू कुमार,कुंदन कुमार,चंदन कुमार ( बाढ़ ),रंजन कुमार,अरव सिंह ( पटना ),नैतिक कुमार (बेगूसराय),विशाल कुमार ( वैशाली )।
प्रशिक्षक – शशिकांत कुमार ( पटना ),प्रबंधक – संतोष कुमार शर्मा ( दरभंगा )।

बालिका वर्ग – स्नेहा कुमारी ( कप्तान ), तनवी कुमारी,सालोनी कुमारी ( बाढ़ ),पूनम कुमारी,समीक्षा कुमारी,राजनंदनी कुमारी,नयना कुमारी,डिम्पी कुमारी ( किलकारी ),अवनी कुमारी ( पटना ),राजनंदनी कुमारी ( वैशाली )।
प्रशिक्षक – राकेश कुमार ( पटना ),प्रबंधक – नेहा रानी ( सुपौल )।
तकनीकी पदाधिकारी – सतीश कुमार ( बाढ़ )।
Share this content: