सीतामढ़ी : आज सीतामढ़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुई जिसमे क्रिकेट के विकास हेतु महत्वपूर्ण कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये।
यह निर्णय इस प्रकार से हैं :-
1. गत बैठक के निर्णय की सम्पुष्टि की गयी।

2. 2026 – 29 की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु विस्तृत चर्चा की गई और बताया गया कि बीसीए को गत 2 महीने पूर्व से ही एसडीसीए के चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश देने का मेल किया गया था, लेकिन, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बीसीए में नियुक्त प्रशासक के कार्य भार संभालने और उनके सहमति/ निर्देश से ही जिला संघों का चुनाव कार्य किया जा सकेगा और अभी तक प्रशासक महोदय ने बीसीए में योगदान नहीं किया है।
अतः, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासक महोदय/ बीसीए से निर्देश प्राप्त होने तथा चुनाव होने तक इसी कार्यकारिणी, जिनका कार्यकाल 6 अक्टूबर,2027 तक है, को आगे बढ़ाया जाए।

3. सचिव ज्ञान प्रकाश ने गत सत्र में बीसीए अंतर जिला प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया
साथ ही 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2026 तक क्लब/ प्लेयर रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित करने का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पास करते हुए श्री विवेक मिश्रा को अधिकृत किया गया।
4. अंकेक्षित लेखा जोखा को सदन ने सर्वसम्मति आत्मसात करते हुए पारित किया तथा पूर्व के अंकेक्षक को समान मानदेय पर अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी नियुक्त करने का निर्णय लिया।
सदन ने सचिव ज्ञान प्रकाश को बीसीए से निरंतर संपर्क में रहने और आगामी कार्यकारिणी के चुनाव हेतु दिशा निर्देश प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया जिससे शीघ्रातिशीघ्र लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न करवा कर अगली कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा जा सके।
विभिन्न क्लब के पदाधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधि के साथ बैठक मे मनोज कुमार सिह, संजय प्रसाद सिह , राजीव कुमार ,ज्ञान प्रकाश , श्याम किशोर प्रसाद ,एहतराम हुसैन, सतीश चन्द्र झा ,विवेक मिश्रा उपस्थित थे।
Share this content: