आशुतोष अमन के नेतृत्व में विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम घोषित।

पटना 01 दिसंबर: बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी -2021-22 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार टीम की घोषणा आज आशुतोष अमन के नेतृत्व में कर दी गई।

बीसीए के सीईओ मनीष राज ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार टीम को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार प्लेट ग्रुप में रखा गया है। जिसमें बिहार के अलावे मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्य की टीम शामिल है। जिनके सभी मैच 8 दिसंबर से जयपुर में खेली जाएगी।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए बिहार टीम की चयन प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए बीसीसीआई से नियुक्त पर्यवेक्षक भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व सीनियर सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन चेतन शर्मा व पूर्व क्रिकेटर अभय कुरुविला के द्वारा अनुशंसित और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर चयन समिति के द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी – 2021-22 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों की सूची निम्नलिखित इस प्रकार है:-

1. आशुतोष अमन (कप्तान)
2. बाबुल कुमार (उप-कप्तान)
3. मंगल महरौर
4. शशीम राठौड़
5. सकिबुल गनी
6. बिपिन सौरभ
7. कुमार राजनीश
8. विकाश रंजन
9. ऋषभ राज
10. प्रत्युष कुमार सिंह
11. लखन राजा
12. आमोद यादव
13. मलय राज
14. अभिजीत साकेत
15. अनुनय नारायण सिंह
16. शशि शेखर
17. सरफराज अशरफ
18. सचिन कुमार सिंह
19. सूरज कश्यप
20. यशश्वी ऋषभ
21. शिवम एस कुमार
22. वसीम असरार
23. निखिल आनंद

सुरक्षित खिलाड़ियों की सूची:
1. कुमार मृदुल
2. अदित्या कुमार

सपोर्ट स्टाफ

1. निखिलेश रंजन – कोच
2. पवन कुमार – कोच
3. अखिलेश शुक्ला – ट्रेनर (सी०&सी० कोच)
4. कुमार अभिषेकं – फिजियोथेरेपिस्ट
5. तारिक इकबाल – टीम मेनेजर

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त सभी चयनित खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ 3 दिसंबर 2021 को राजधानी पटना के हवाई अड्डा से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।

जहां पर बिहार टीम कोविड-19 को लेकर बीसीसीआई द्वारा जारी सभी आवश्यक गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए अपना पहला मुकाबला 8 दिसंबर को मिजोरम के साथ खेलने उतरेगी।

जबकि 9 दिसंबर को मेघालय के साथ, 11 दिसंबर को नागालैंड के साथ, 12 दिसंबर को सिक्किम के साथ होगी।
वहीं इस पूल में बिहार 14 दिसंबर को अपना आखिरी लीग मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलने उतरेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago