कराटे

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के मिश्रित युगल में बिहार को तीसरा स्थान

  • राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के मिश्रित युगल में बिहार को तीसरा स्थान
  • वंदना को चैंपियनशिप का ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स ” पुरस्कार

पटना 28 फरवरी: डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में खेली जा रही 66वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

चैंपियनशिप में बिहार की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कुमारी को प्रतियोगिता का ” बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स ” का पुरस्कार दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि मिश्रित युगल स्पर्धा के संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले में चैंपियनशिप के चैंपियन कर्नाटक से हारने के बावजूद बिहार को काँस्य पदक जीतने में कामयाबी मिली।

मिश्रित युगल स्पर्धा में बिहार की ओर से वंदना कुमारी (वैशाली),नितीन कुमार (किलकारी,पटना) व मुकुल कुमार (नवगछिया) ने सहभागिता किया। जबकि बालिका वर्ग के फाइव्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्रप्रदेश से हारने के बाद बिहार ने तेलंगाना को 35-15,35-20 से एवं मुंबई को 33-35,35-19,35-25 से पराजित कर छठा स्थान प्राप्त किया।

बिहार को जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों वंदना,नितीन व मुकुल सहित टीम के प्रशिक्षक बादल कुमार को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह-बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल (एनडीए) के उपनेता प्रो.नवल किशोर यादव जदयू प्रवक्ता -सह- संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,जीएसटी अधिवक्ता -सह- संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मंडल,सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन गुप्ता,पटना एलपीजी टोटल डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर अनुज राज,शिक्षक नेता संतोष श्रीवास्तव ने बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago