पटना 03 दिसंबर: बीसीसीआई द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस और विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 के लिए जारी मैच शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर -16 टीम चयन को लेकर आज से राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित की जा रही है।
बीसीए जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन की देखरेख में यह ट्रायल संचालित किया जा रहा है जिसमें बिहार क्रिकेट संघ द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है।
बिहार क्रिकेट संघ के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बीसीसीआई की विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी (U-16) टूर्नामेंट के लिए आज दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक मोइनूल हक स्टेडियम में बीसीए ट्रायल आयोजित की गई है।
जिसमें सभी जिला संघों को अपने अपने जिला से निबंधित अधिकतम सात – सात खिलाड़ियों के नामों की अनुशंसा करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें जिला संघ के पदाधिकारी वैसे खिलाड़ियों की अनुशंसा करें जिनका जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच हो अन्यथा वैसे खिलाड़ियों को इस ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा जिनकी जन्म तिथि इससे अधिक या कम हो।
कल तिथिवार निम्नलिखित जिला संघों के खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल होंगे :-
4 दिसंबर को- अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर,बक्सर, जहानाबाद, गया, रोहतास,पटना,वैशाली और कैमूर जिला संघों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
सभी खिलाड़ियों को निर्देशित तिथि अनुसार सुबह 9 बजे ए. के. चन्दन और अतुल कुमार को मोइनूल हक स्टेडियम में आवश्यक कागजात के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…