Patna: वीनू मकाण्ड अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार का चौथा मैच केरल से सोमवार को खेला गया जिमसें बिहार ने केरल को 4 विकेट से हरा अपना तीसरी जीत दर्ज की।
गुवाहटी में खेले जा रहे वीनू मकाण्ड अंडर-19 टूर्नामेंट में टॉस बिहार ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जो कि बिहार के गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और केरल की टीम को सिर्फ 33.3 ओवर में 78 रनों पर समेट दिया केरल के लिए सबसे ज्यादा अनंत कृष्णा ने 32 रन और साऊन रॉगर ने 13 रन बनाए बाकि किसी भी बैट्समैन को दहाई तक पहुचने न दिया।
बिहार की ओर से गेंदबाजी में सूरज कश्यप और सूरज राठौर ने 3-3 तथा ए राज 2 और आमोद और प्रेमजीत ने 1-1 विकेट निकाले।
छोटे से लक्ष्य को पाने उतरी बिहार की टीम ने 30.5ओवर में 6 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया, हालांकि लक्ष्य छोटा ही सही लेकिन केरल ने आसानी से लक्ष्य तक बिहार को पहुँचने नही दिया।।बिहार के लिए पीयूष कुमार सिंह 11 रन,अंकुश 10 रन,अर्णव 7 रन,आकाश राज 22 रन और सूरज कश्यप नाबाद 19 रन बनाकर टीम को तीसरी जीत दिला दी।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…