Khelbihar.com

पटना : ड्रीम्स ग्राउंड कटक में चल रहे सी के नायडू टुर्नामेंट में जीत से छह विकेट की दूरी पर है बिहार की टीम. मैच के तीसरे दिन सिक्किम की पहली पारी 224 रन बनाकर आउट होने के कारण सिक्किम को फॉलोवन खेलना पड़ा.  तीसरे दिन की खेल की समाप्ति तक सिक्किम का चार विकेट गिर चूका है. बिहार की टीम पहली पारी में सकीबुल गनी के तिहरे नाबाद शतक के बदौलत छह विकेट पर 582 का स्कोर खड़ा किया .

दुसरे दिन के चार विकेट पर 58 रन से आगे खेलते हुए सिक्किम की पूरी  टीम  224 रन बनाकर आल आउट हो गयी. और सिक्किम की टीम पहली पारी के आधार पर बिहार से 358 रन पीछे रह गयी.   सिक्किम की ओर से कप्तान मो सहबाज के शानदार शतक (132 रन) के बाद कोई भी खिलाडी टिक कर खेल नहीं पाया. पहली पारी में सिक्किम की ओर से आमिर 6, अविनाश 4, संकर 12, पार्थ पी 19, हरित 4, मो सह्बाज़ 132, संजय छेत्री 27,  दिनेश एक रन और मो सगुप्ता तथा जॉर्डन शून्य पर आउट हुए , जबकि संदीप शून्य पर नॉट आउट रहे. बिहार की और से गेंदबाजी करते हुए पवन और सचिन ने 3-3 , विकाश झा ने 2 , प्रशांत ने एक विकेट लिए , जबकि एक खिलाडी को रन आउट का शिकार होना पड़ा.

फॉलोवन खेलने उतरी सिक्किम की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही , सिक्किम के दोनों सलामी बल्लेबाज आमिर (एक रन) और अविनाश (शून्य) पर पवेलियन लौट गए , इस समय टीम का स्कोर महज 5 रन था , शंकर (8 रन)  बनाकर सचिन के द्वारा पगबाधा आउट हुए , टीम के  स्कोर 54 पर पार्थ (41 रन) बनाकर विनीत चौहान के द्वारा पगबाधा आउट हुए .

सिक्किम का चार विकेट 54 के स्कोर पर गिर चूका था.  ऐसा लग रहा था की आज हीं मैच समाप्त हो जायेगा लेकिन सिक्किम के कप्तान शहबाज नाबाद 60 रन और हरित नाबाद 77 रन के बदौलन सिक्किम दूसरी पारी में तीसरे दिन की खेल के समाप्त होने तक चार विकेट पर 190 रन बना चुकी है . बिहार की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए विकाश झा, प्रशांत , विनीत चौहान और सचिन ने एक एक विकेट चटकाए .  गुरुवार को मैच का अंतिम दिन है.

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago