पटना 14 अक्टूबर 2026। कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम ने ओडिशा अंडर-23 के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गांधी स्टेडियम, बलांगीर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ओडिशा की टीम दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना चुकी है। बिहार ने ओडिशा के सामने जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य रखा है।
मुकाबले में ओडिशा ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में बिहार की टीम ने पहली पारी में 207 रन बनाकर 48 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 116.5 ओवर में 389 रन बनाए और ओडिशा के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी में शिवम राज 246 गेंद में 21 चौका लगाकर 155 रनों की प्रभावी पारी खेली। प्रशांत कुमार 62, कुमार श्रेय 27, तौफ़ीक़ 40 तथा आदित्य और आयुष ने 25-25 रन बनाया एवं वासुदेव ने 29 रन।
389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 20 ओवर में दो विकेट पर 66 रन बना चुकी थी। अब मुकाबले के अंतिम दिन ओडिशा को जीत के लिए 372 रन बनाने होंगे, जबकि बिहार की टीम शेष आठ विकेट हासिल कर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।
चार दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिल सकता है। बिहार की टीम अपनी मजबूत स्थिति का लाभ उठाकर जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मैच की स्थिति (तीसरे दिन की समाप्ति पर)
प्रतियोगिता: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट, 2026-27
मुकाबला: बिहार अंडर-23 बनाम ओडिशा अंडर-23
स्थान: गांधी स्टेडियम, बलांगीर, ओडिशा
बिहार पहली पारी: 207 रन
ओडिशा पहली पारी: 159 रन
बिहार दूसरी पारी: 389 रन
ओडिशा दूसरी पारी: 66/2 (20 ओवर) लक्ष्य: 372 रन शेष
ओडिशा को जीत के लिए 372 रन और बनाने हैं, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।
Share this content:
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…
सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों…
पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का…
पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…
खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन…
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…