कराटे

बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम लगातार छठी बार चैंपियन

  • बिहार महिला बॉल बैडमिंटन टीम लगातार छठी बार चैंपियन
  • महिला युगल में विजेता व मिश्रित युगल में उपविजेता
  • बिहार की मुस्कान को चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
  • पुरूष वर्ग में तीसरा स्थान

पटना : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में संपन्न हुए 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के निर्णायक व अंतिम राउंड रोविंग मैच में बिहार ने ओडिशा को 35-22,31-35,35-27 से पराजित कर लगातार छठी बार चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि परुष वर्ग में बिहार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि महिला वर्ग के निर्णायक व महत्वपूर्ण मैच में बिहार की ओर से कप्तान संगीता कुमारी,मुस्कान,कविता कुमारी,पूनम कुमारी,युक्ता रानी ने एवं पुरुष वर्ग में कप्तान विनोद कुमार,दीपक प्रकाश रंजन,अभिषेक कुमार,रोनित कुमार,अविनाश कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार बिहार की बायें हाँथ की राइट बैक खिलाड़ी मुस्कान को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की बखूबी भूमिका निभाने वाले बिहार के दीपक सिंह कश्यप व राहुल कुमार को भी पुरस्कृत किया गया।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि चैंपियनशिप के महिला युगल में बिहार की संगीता कुमारी,पूनम कुमारी व युक्ता रानी की जोड़ी ने मेजबान पश्चिम बंगाल की जोड़ी को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया। जबकि मिश्रित युगल मुकाबले में बिहार के अभिषेक, मुस्कान व कविता की जोड़ी को उपविजेता का पुरस्कार मिला।

बिहार बॉल बैडमिंटन टीम को विजेता सहित अन्य पुरस्कार प्राप्त करने पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल ( एनडीए ) के उपनेता -सह- बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रो.नवल किशोर यादव,संघ की उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,उपाध्यक्ष-सह-आयकर अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल,सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,आजीवन सदस्य उपेन्द्र सिंह,जयंत सिंह,हरेराम महतो,पुष्कर देव सहित संघ के सभी सदस्यों ने टीम के सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों, प्रबंधकों को बधाई दी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

1 day ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago