बाबुल के कप्तानी में लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी उत्तर प्रदेश के लिए बिहार टीम घोषित

Khelbihar.com

पटना: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी में भाग लेने के लिए बिहार एकादश टीम की घोषणा कर दी गयी है. बाबुल कुमार को कप्तान और हर्ष विक्रम सिंह को उपकप्तान बनाया गया है.

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बताया की गोरखपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में 23 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाले इस  T-20  टूर्नामेंट में उत्तर पूर्व रेल, नागपुर , सी ए जी तथा  उतराखंड सहित देश की आठ टीमों के भाग लेने की सूचना आयोजक द्वारा दी गयी है. इस टूर्नामेंट में बिहार को पूल ए में रखा गया है. बिहार का पहला मैच 23 फरवरी को डी ए एस सी बी से है.  इस टीम के मैनेजर मनोज कुमार तो कोच निखलेश रंजन बनाये गए है.

बिहार एकादश की टीम इस प्रकार है : 1. बाबुल कुमार – कप्तान  2. शशीम राठोड़ 3. मो रहमतुल्लाह 4. कुमार आदित्या 5. विवेक कुमार 6. संतोष कुमार (विकेट कीपर), 7. निक्कू सिंह 8. शब्बीर खान 9. हर्ष विक्रम सिंह (उपकप्तान) 10. राजेश सिंह 11. राजू यादव 12. सचिन कुमार सिंह 13. सौरभ सुमन 14. सचिन कुमार यादव 15. शिवराज

टीम 22 फरवरी को गोरखपुर के लिए रवाना होगी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago