बिहार के विकास व निकेश सिक्किम में देंगे बॉल बैडमिंटन का प्रशिक्षण

पटना 22 मार्च:  भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर राज्यों में बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने हेतु गंगटोक ( सिक्किम ) 23 से 27 मार्च तक बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव -सह-बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार के दो प्रशिक्षकों विकास कुमार ( बेगूसराय ),निकेश कुमार ( पटना ) को प्रशिक्षण देने के लिए भेजा गया है। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सहयोग से गंगटोक में आयोजित इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिहार के प्रशिक्षक विकास व निकेश पहली बार सिक्किम राज्य के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण शिविर के उपरांत सिक्किम के खिलाड़ी अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर स्टेट बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago