पटना : सूरत के लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट सी.के नायडू अंडर-25 क्रिकेट में बिहार की एकतरफ़ा हार हो गई है। बिहार की टीम का मुकाबला बडोदरा से था जहा बड़ोदरा ने बिहार को एक पारी और 237 रनो से पराजित कर दिया है।
बिहार टीम की शर्मनाक़ हार है। बिहार को बड़ोदरा की टीम ने एक ही दिन में दो बार ऑल आउट कर मैच को जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ोदरा की टीम ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे अभिमन्यु सिंह 164 रन,महेश पिठिया 87 रन और अर्थव करुलकर ने 56 रनो की शानदार पारी खेली। बिहार के ओर से मयंक कुमार ने सबसे अधिक पांच विकेट झटके।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी बिहार की टीम आनंद के 58 रन के बदौलत पूरी टीम 113 रन बनाकर सिमट गई। जबकि दूसरी पारी में बिहार की टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई। लग ही नहीं रहा बिहार की टीम प्लेट ग्रुप में खेल रही है। बड़ोदरा के लिए पहली पारी में अभिमन्यु,महेश और रथवा को तीन-तीन विकेट मिला जबकि दूसरी पारी में सौरिन को चार विकेट मिला।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…