खेलों इण्डिया के चौथे प्रतियोगिता के महिला भारोत्तोलन में बिहार की ख़ुशी ने जीता स्वर्ण

पटना : खेलों इण्डिया के चौथे प्रतियोगिता,जो बैंगलुरू में 23 मार्च से 29 मार्च 2023 तक महिला रैंकिंग राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शनिवार 25 मार्च 2023 को बिहार की खुशी कुमारी ने 55 केजी वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त की जिसकी जानकारी खुशी की कोच जो स्वयं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ- साथ एन आई एस भारोत्तोलन कोच ज्ञानेश्वरी ने बताया की खुशी कुमारी 71 किलोग्राम स्नैच,83 किलोग्राम कलीन एंड जर्क, टोटल ं154 किलोग्राम वजन उठाकर बिहार के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 400 महिला खिलाड़ी बिभिन्न आयु वर्ग में भाग ली ।

खुशी कुमारी जहां यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं जूनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया ।खुशी कुमारी द्वारा पदक प्राप्त करने पर बिहार भारोत्तोलन संध के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार केसरी,महासचिव सुरेश प्रसाद सिंह ,कोषाध्यक्ष ,अजीता कुमारी,पटना जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद सचिव उपेन्द्र कुमार,कोच रंजन कुमार, बिहार भारोत्तोलन संध के उपाध्यक्ष प्रो देवेश चंद्र राय,प्रो राजीव कुमार,नीरज कुमार राय, सचिव अभय प्रकाश ने बधाई दी । सुरेश प्रसाद सिंह, महासचिव, बिहार भारोत्तोलन संध।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago