कराटे

बिहार की रणजी टीम कोलकाता रवाना, देखे टीम लिस्ट

पटना 10 फरवरी: आगामी 17 फरवरी 2022 से बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली क्रिकेट का महाकुंभ रणजी ट्रॉफी सत्र 2021- 22 के लिए बिहार की रणजी टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

टीम रवानगी से पहले टीम के कप्तान और स्पोर्ट स्टाफ से बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने फोनी वार्ता कर मंगलमय यात्रा की कामना की और प्लेट ग्रुप के सभी रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में जीत दर्ज कर बिहार का नाम रोशन करने के लिए हौसला बढ़ाते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।

जबकि बीसीए के सीईओ मनीष राज ने पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा से कोलकाता के लिए खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को रवानगी कराई।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि वर्तमान मैच फिक्सचर के अनुसार बिहार की रणजी टीम को प्लेट ग्रुप में शामिल किया गया है। जिसके सभी मुकाबले कोलकाता में खेली जाएगी और बिहार की टीम अपना पहला रणजी ट्रॉफी मुकाबला 17 फरवरी से मिजोरम के साथ खेलने उतरेगी।

जबकि 24 फरवरी से बिहार की दूसरी भिड़ंत सिक्किम के साथ होगी।वहीं 3 मार्च से बिहार अपना तीसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के साथ कोलकाता में खेलने उतरेगी।
रणजी ट्रॉफी सत्र 2021- 22 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों की सूची

निम्नलिखित इस प्रकार है:-

आशुतोष अमन (कप्तान), यशस्वी ऋषभ (उप कप्तान), बाबुल कुमार, विपिन सौरभ (विकेटकीपर ), मंगल महरुर, सचिन कुमार सिंह, अभिजीत साकेत, सकीबुल गनी, अभिनव कुमार, हर्ष विक्रम सिंह, प्रत्यूष कुमार सिंह, शिवम सिंह, ऋषभ राज, दीपक कुमार, निखिल आनंद (विकेटकीपर), प्रिंस कुमार, गोविंद देव चौधरी, लखन राजा, बंशीधर, पवन गुप्ता, अनुजीत परमार, सौरभ कुमार, मलय राज, विक्रांत सिंह और अमित कुमार को 25 सदस्य टीम में शामिल की गई है।

जबकि स्टैंड बाय मे

सचिन कुमार, कमलेश सिंह, मोहम्मद मुख्तार, नवाज खान, गुलाम रब्बानी, विजय वत्स, वरुण राज, प्रशांत कुमार सिंह, नमन गौरव, आशुतोष कुमार (विकेटकीपर), अभिषेक कुमार सिंह, कुमार मृदुल, मनीष सेन, आदित्य झा और कुंदन गुप्ता को रखा गया है।

सपोर्ट स्टाफ के रूप में

मुख्य कोच – जिशान उल याकिन,

कोच – पवन कुमार,

फिजियो – डॉ. हेमेदु कुमार सिंह,

ट्रेनर – अखिलेश शुक्ला,

टीम मैनेजर – विष्णु कुमार

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago