पटना 19 अक्टूबर: ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ इंडिया के द्वारा एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्टेडियम,नई दिल्ली में 20 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट,सब-जूनियर, जूनियर(बालक व बालिका),सीनियर (पुरूष व महिला) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है।
टीम की घोषणा करते हुए ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेने के लिए बिहार की ग्रैपलिंग कुश्ती टीम आज दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन एवं मोतिहारी-नई दिल्ली बस सेवा से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गयी।
ज्ञातव्य हो कि 9 व 10 अक्टूबर को हाजीपुर ( वैशाली ) में आयोजित राज्य ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विभिन्न आयु वर्गों के लिए घोषित बिहार ग्रैपलिंग टीम इस प्रकार है:-
सीनियर पुरूष वर्ग – विनोद कुमार, कृष्णा कुमार, बिट्टू कुमार,शशिकांत कुमार,राजा कुमार।
महिला वर्ग – ज्योति कुमारी।
जूनियर बालक वर्ग – अनिकेत कुमार,आदित्य राज,सिद्धार्थ कुमार, मुन्ना कुमार,जीतेश कुमार,मोहित कुमार।
बालिका वर्ग – मुनीता कुमारी।
सब-जूनियर बालक वर्ग – रवीश कुमार,आकाश कुमार।
बालिका वर्ग – मेघा कुमारी, तमन्ना खातून।
कैडेट वर्ग- शिवम कुमार, मनु कुमार,नाजीर आलम।
प्रशिक्षक ( बालक ) – दीपक सिंह कश्यप, प्रशिक्षक ( बालिका ) – संगीता कुमारी,
प्रबंधक – रवि रंजन कुमार।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…