पटना 27 अक्टूबर: 29 से 31 अक्टूबर 2021 तक रोहतक, हरियाणा के एम.डी.यू. विश्वविद्यालय में भारतीय थ्रोबॉल संघ के तत्वाधान में हरियाणा थ्रोबॉल संघ द्वारा आयोजित किये जा रहे 44वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार सीनियर पुरुष टीम का चयन हुआ।
आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित सीनियर खिलाड़ियों को समाजसेवी अमरेंद्र कुमार झा एवं विनीत कुमार के सौजन्य से किट प्रदान की गई ।ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 01 दिवसीय चयन परीक्षण (ट्रायल) के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस चयन परीक्षण (ट्रायल) में राज्य भर के विभिन्न जिलों के लगभग 100 पुरुष थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन परीक्षण के दौरान प्रतिभा एवं खेल कौशल के आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु क्रमशः 15 सीनियर पुरुष थ्रोबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया।
बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु सीनियर पुरुष खिलाड़ियों में क्रमशः रंजन राज, अक्षय कुमार, शशी कुमार, रीतेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, प्रियेश रंजन, निशांत कुमार झा, शाहिल अंसारी, तौखिके अंसारी, जुबेर अली, रहमान , राज कुमार सिंह को शामिल किया गया है।टीम के साथ बतौर प्रशिक्षक श्री रविशंकर कुमार एवं बतौर प्रबंधक श्री सुमित श्रीवास्तव टीम के साथ जुड़ेंगे।
उक्त चयनित टीम को बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नितिन नवीन जी, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश मयूख, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री सुमित श्रीवास्तवजी ,समाज सेवी श्री अमरेंद्र कुमार झा और श्री विनीत कुमार सहित राज्य संघ के अन्य पदाधिकारी ने आगमी 44वीं राष्ट्रीय सीनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी है। उक्त चयनित टीम दिनांक 27-10 -2021 को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु पटना से रवाना होगी।संघ के सचिव संजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…