बिहार की सीनियर महिला टीम ने आज बहाया पसीना,बीसीए ने दी जीत की अग्रिम बधाई

पटना 26 अक्टूबर :  बीसीसीआई के तत्वाधान में आगामी 28 अक्टूबर 2021 से आयोजित होने वाली सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर विमेंस टीम आज कोलकाता में जमकर पसीना बहाया।

टीम कोच नीतू सिंह, सहायक कोच शिखा सोनिया, फिजियो जुरी दत्ता, ट्रेनर चंदन कुमार, मैनेजर श्वेता सिंह सहित सहायक मैनेजर प्रिया किशोरी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए खिलाड़ियों को अलग अलग सेशन में अभ्यास कराया ।

ज्ञात हो कि बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में शामिल की गई है और इस ग्रुप में नागालैंड, मेघालय, जम्मू एंड कश्मीर, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की टीमें शामिल हैं।कोविड-19 को लेकर बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिहार की टीम आज अभ्यास सत्र से जुड़ी और 28 अक्टूबर से सीनियर विमेंस एकदिवसीय टूर्नामेंट का आगाज होना तय है।

जिसमें बिहार की पहली भिड़ंत 28 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के साथ होगी।जबकि दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर बिहार बनाम मणिपुर, तीसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को बिहार बनाम मेघालय, चौथा मुकाबला 01 नवंबर को बिहार बनाम जम्मू एंड कश्मीर, पांचवां मुकाबला 04 नवंबर को बिहार बनाम सिक्किम के साथ, वहीं छठा और अंतिम लीग मुकाबला 06 नवंबर को बिहार बनाम नागालैंड के बीच खेला जाएगा।

बिहार सीनियर विमेंस टीम को बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि सह क्रिकेटिंग इंचार्ज संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, सीईओ मनीष राज, लॉजिस्टिक मैनेजर धर्मवीर पटवर्धन सहित बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago