भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज बिहिया क्रिकेट अकादमी और अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच मैच महाराजा कॉलेज प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से खेला गया।आज मैच का उद्घाटन पूर्व सचिव राजीव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बिहिया क्रिकेट अकादमी के कप्तान हृदयानंद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया हृदयानंद के शानदार 82 रनों के बदौलत Bihiya की टीम 35 ओवर में 182 रन बना सकी।बिहिया की ओर से विक्की ने 26 रनों का योगदान किया।अवेंजर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने पांच विकेट चटकाए।
183 रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अवेंजर क्रिकेट क्लब की टीम 125 रनों पर सिमट गई lअवेंजर की ओर से कप्तान अंकित सिंह ने 28 रनों की पारी खेली।बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आकाश एवं शिवम सिंह ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किया। जबकि आशीष ने 2विकेट प्राप्त किया।
इस तरह बिहिया क्रिकेट एकेडमी 57 रनों से जीत प्राप्त की आज के मैच के अंपायर अभिषेक रंजन एवं विक्की कुमार थे जबकि स्कोर की भूमिका में अमृतेश उपस्थित थे आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुलार कौशिक की ओर से संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ने हृदय आनंद को पुरस्कृत किया मैच के दौरान कुणाल कुमार, धनंजय कुमार ,वरुण राज ,गांधी, नीरज कुमार ,अजीत कुमार ,संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार मनोज पांडे ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।कल का मैच लिटिल चैंप्स और अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…