शिवहर जिला सिनियर डिविजन में ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार को 4 विकेट से हराया

  • सिनियर डिविजन के चौथे मैच में ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार को 4 विकेट से हराया ।
  • 5 बल्लेबाजों को आउट कर ब्लॉक क्रिकेट क्लब के तथागत बने मैन ऑफ द मैच ।

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के चौथे मुकाबले में आज टॉस जीतकर यंग स्टार के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ जब पूरी टीम 100 रनों पर ऑल आउट हो गई । ब्लॉक क्रिकेट क्लब के गेंदबाज तथागत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4.4 ओवर में मात्र 11 रन देकर यंग स्टार के 5 एवं आयुष शर्मा ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया ।

छोटे से लक्ष्य 101 रनों का पीछा करते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज विवेक एवं पुष्प के द्वारा बनाए क्रमशः 26 एवं 24 रनों की मदद से टीम ने अपना दूसरा मैच 4 विकेट से जीत लिया । ब्लॉक क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले तथागत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।कल सिनियर डिविजन का अगला मैच सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी एवं सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago