देवघर प्रीमियर लीग मे ब्लू रॉकर्स व रेड फाइटर विजयी

देवघर : देवघर प्रीमियर लीग DPL सीजन 9 के लीग का 10 मैच ब्लू रॉकर्स बनाम ग्रीन चिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें ब्लू रॉकर्स ने 7 रनों से ग्रीन चिल्ली को पराजित किया।

जिसमें ब्लू रॉकर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लू रॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बना सकी। ब्लू रॉकर्स के तरफ से मोहम्मद ताहिर ने 40 गेंद खेलकर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाए वहीं विक्रम सिंह ने 15 गेंद खेलकर 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। ग्रीन चिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव यादव ने 3 सागर ने दो रोहित, निशांत ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन चिल्ली की टीम 19 ओवर 2 गेंद में सभी विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। ग्रीन चिल्ली के तरफ से मोनू सिंह ने 35 गेंद खेलकर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से का51 रन राजा ने 27 गेंद खेलकर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। ब्लू रॉकर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए विक्रम सिंह ने 5 सत्यम ने 2 मोहम्मद ताहिर और धर्मराज ने एक विकेट लिया।

आज के मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए शिव शंकर कलेक्शन के ऑनर रवि रंजन के द्वारा के द्वारा विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । आज के मैच के अंपायर की भूमिका में राजेश दुबे और सोनू गुप्ता और स्कोरर की भूमिका में प्रीतम थे


देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से विजय झा ,संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह उर्फ मुन्ना अभय गुप्ता ,अनिल झा , आलोक राज हंस , रिपुसूदन, शैलेश, राकेश ( गोरे ) अमरिंदर, ज्ञान सिंह ,और जिला क्रिकेट संघ के सभी मेंबर उपस्थित थे

लीग का 11 मैच रेड फाइटर बनाम पर्पल ब्लास्टर के बीच खेला गया। जिसमें रेड फाइटर ने 3 विकेट से पर्पल ब्लास्टर को पराजित किया।जिसमें पर्पल ब्लास्टर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

पर्पल ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के गेम में 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। पर्पल ब्लास्टर के तरफ से शिवम कुमार ने 35 गेंद खेलकर 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 39 रन सौरभ तिवारी ने 9 गेंद खेलकर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। रेड फाइटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए नंदू ने तीन प्रभाकर , भरगवा ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड फाइटर की टीम ने 19 ओवर 3 गेंद में 7 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रेड फाइटर की तरफ से कप्तान परवेज शेख ने 32 गेंद खेलकर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 41 रन बनाए नंदू ने 19 गेंद खेलकर 2 छक्के चार चौकों की मदद से 36 रन और प्रभाकर ने 16 गेंद खेलकर 4 छक्के और 1 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। पर्पल ब्लास्टर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए चिंटू ,कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए।

आज के मैच में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए शिव शंकर कलेक्शन के ऑनर रवि रंजन के द्वारा नंदू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।आज के मैच के अंपायर की भूमिका में मिंटू सिंह और सोनू गुप्ता और स्कोरर की भूमिका में प्रीतम थे

देवघर क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से विजय झा ,संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह उर्फ मुन्ना अभय गुप्ता ,अनिल झा , आलोक राज हंस , रिपुसूदन, शैलेश, राकेश ( गोरे ) अमरिंदर, ज्ञान सिंह ,और जिला क्रिकेट संघ के सभी मेंबर उपस्थित थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago