कराटे

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मे ब्लू स्टार व रेनवे सीसी विजयी

पटना : पटना ​जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में ब्लू स्टार व रेनबो सीसी ने जीत दर्ज की।

पटना हाई स्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में जहां वाईयूसीसी को रेनबो सीसी ने 7 विकेट से जबकि गर्दनीबाग ग्राउंड पर खेले गए मैच में ब्लू स्टार ने पायनियर सीसी ने को 64 रनों से हराया।

गर्दनीबाग ग्राउंड में खेले गए मैच में ब्लू स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.5 ओवर में 200 रन पर आलआउट हो गई। जवाब में पायनियर सीसी की टीम 21.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 136 रन पर शेष खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण आगे खेलने से मना कर दिया। इस प्रकार ब्लू स्टार 64 रन से जीत दर्ज की। प्लेयर आफ द मैच ब्लू स्टार के भवेश को प्रदान किया गया।

वहीं दूसरे मैच में वाईयूसीसी ने 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बना सकी। जवाब में रेनबो सीसी की टीम ने 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच रेनबो सीसी के विवेक कुमार रहे।

संक्षिप्त स्कोर

वाईयूसीसी : 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन, रिशू कुमार 27, एच शेखर 20, आदित्य शर्मा 23, अनुराग पाल शुक्ला 13, अतिरिक्त 43, विकेट— शाहिदी अफरीदी 2/9, आर्यन राज 2/14, विवेक कुमार 3/22,

रेनबो सीसी— 19.4 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन, अभिषेक राय 44, विद्या 33, अतिरिक्त 40, विकेट— महेश 2/25, सन्नी कुमार 1/16,

ब्लू स्टार— 27.5 ओवर में 10 200 रन पर आलआउट, भवेश 114 रन, कुणाल कश्यप 24, संदीप भगत 22, अतिरिक्त 29, प्रदीप कुमार 4/34, आर्यन कुमार 2/52, निशांत 2/00,

पायनियर सीसी— 21.1 ओवर में सात विकेट पर 136 रन, कुमार शानू 56, निशांत 26, आदित्य कुमार 24, अतिरिक्त 19, विकेट— आलोक 2/28, भवेश 1/24, आशीष राज 1/22, संदीप भगत 1/12

कल का मैच—
वैशाली सीसी बनाम ईगल सीसी, संजय गांधी स्टेडियम, सुबह 7:30 बजे से

कदमकुआं सीसी बनाम पीरमुहानी सीसी, पटना हाई स्कूल, सुबह 9:30 बजे से।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago