यूपी खेल न्यूज़

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में ब्लू स्टार के सचिन का शतक

पटना, 22 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट सुपर लीग में शनिवार यानी 22 जून को खेले गए मुकाबलों में साधनापुरी और ब्लू स्टार ने जीत हासिल की। ब्लू स्टार के सचिन कुमार ने 117 रन की शतकीय पारी खेली।
साधनापुरी ने ट्रैम्फेंट सीसी को 7 विकेट से जबकि ब्लू स्टार ने एफसीआई को 93 रन से हराया।

ट्रैम्फेंट सीसी बनाम साधनापुरी

फतेहपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस ट्रैम्फेंट सीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाये। प्राविर राज ने 30 रन बनाये।

जवाब में साधनापुरी ने राजवीर (नाबाद 55 रन) और चिराग (52 रन) के अर्धशतकों की मदद से 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के चिराग (52 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

ट्रैम्फेंट सीसी : 29.2 ओवर में 163 रन पर ऑल आउट अजीत कुमार 16, आदित्य राज 13, विराज 13,गौरव कुमार 16, रिषभ कुमार 10, प्राविर राज नाबाद 30, विकास कुमार 20, अतिरिक्त 34 अमन चौधरी 2/22, राजू राय 1/38, शिवम राज 4/33, चिराग 3/24

साधनापुरी : 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन, चिराग 52, राजवीर नाबाद 55,राजू राय 26, अजीत कुमार 1/22, दिव्यांशु 1/35, विकास 1/20

ब्लू स्टार बनाम एफसीआई

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ब्लू स्टार ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए सचिन कुमार के 117 रन की मदद से 30.3 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बनाये। जवाब में एफसीआई की टीम 26.3 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के सचिन कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
ब्लू स्टार : 30 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन, अमन 34, सचिन 117,सुधीर गौतम 37, गुड्डू कुमार 24, अतिरिक्त 37, अर्थव 1/62, मोहन 1/37, आशीष 1/34, पवन 1/64, श्रेयांश राज 1/3

एफसीआई : 26.3 ओवर में 167 रन पर ऑल आउट नितीन कुमार 25, प्रकाश कुमार 21, रोहित कुमार 12, अर्थव 12, श्रेयांश राज 15, मोहन 28, पवन 13, अनुराग 12, अतिरिक्त 24, राहुल कुमार 1/31,प्रणव राज 1/13, राकेश कुमार 1/13, आयुष राज 4/32, अमन 2/7

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 hour ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago