यूपी खेल न्यूज़

U-19 सुपर लीग: बेनतीजा रहा मैच रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन को मिला तीन अंक

पटना: पटना के सदिशोपुर मैदान में खेले जा रहे U-19 सुपर लीग में रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन और रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन का मैच बिना हार जीत के समाप्त हो गया। रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन को पहली पारी में मिली बढ़त के लिए तीन अंक और रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन को एक अंक मिले।

रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन के पार्थ को दोनों पारी में धैर्य पूर्ण बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि दीपेश गुप्ता रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन की दूसरी पारी में 74 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

मैच के अंतिम दिन रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन की टीम पहली पारी के स्कोर नौ विकेट पर 125 रन से आगे खेलते हुए 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन की टीम दूसरी पारी में तेज गति से रन बनाते हुए श्रीमुख के 60 रन, पार्थ के 42 रन और दीपेश गुप्ता के नाबाद 72 रन के बदौलत 50.3 ओवर में सात विकेट पर 221 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन के प्रथम ने 4 बल्लेबाजों को आउट किया। दूसरी पारी में जीत के लिए 279  रन का लक्ष्य लेकर उतरी रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन की टीम 36 ओवर में पाँच विकेट पर 141 रन हीं बना सकी।

रेस्ट ऑफ शाहाबाद ज़ोन की ओर से प्रकाश कुमार 41 रन नाबाद और हर्ष राज 32 तथा संत कुमार 42 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। रेस्ट ऑफ पाटलिपुत्रा ज़ोन के अभिनव ने 3 विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago