यूपी खेल न्यूज़

डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट 30 जून से पटना में

पटना, 22 जून। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के तत्वावधान में मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और देश के जाने-माने भूगोलविद् स्व. डॉ. परमेश्वर दयाल की स्मृति में डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 30 जून से किया जायेगा। यह जानकारी क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के निदेशक सह भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल, एकेडमी और संस्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट में सिर्फ 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। मैच पैनल अंपायर करेंगे। आयोजन समिति की ओर जलपान और शीतल पेय की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे। प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जायेंगे।

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिले और इसी उद्देश्य से सीएबी हमेशा उदीयमान क्रिकेटरों के लिए टूर्नामेंटों का आयोजन कराता रहता है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संतोष तिवारी को आयोजन सचिव बनाया गया है। इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए आयोजन सचिव संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380, मुकेश से 8292832111 और नवीन से 7782868048 पर संपर्क कर सकते हैं।

कौन थे परमेश्वर दयाल

शिक्षाविद्और पूर्व कुलपति स्व. डॉ. परमेश्वर दयाल पटना कॉलेज के भूगोल विभाग में रीडर और विभागाध्यक्ष के रूप में काम किया। फिर मगध विवि के कुलपति बने। डॉ. दयाल को भूगोल का फादर ऑफ इंडिया कहा जाता है। स्व. दयाल ने बीएचयू और उस्मानिया विश्वविद्यालय में भी अध्यापन का कार्य किया था। उन्होंने दर्जनों पुस्तकें लिखी हैं जबकि 70 से अधिक शोध पत्र हैं। वे शिलांग के नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में विजिटिंग प्रोफेसर भी थे। स्व.डॉ परमेश्वर दयाल क्रिकेटर अमिकर दयाल के पिता थे। वर्ष 2015 में डॉ परमेश्वर दयाल ने इस दुनिया को अलविदा कहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago