BiharSharif:क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वावधान में चल रही बी.एन.झा. नालंदा जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में अंबेर क्रिकेट क्लब ने परसुराय क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया।
परसुराइ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाये। मुकेश ने 26, बजरंगी ने 15 और सौरभ ने 12 रन बनाये। सिद्धार्थ ने दो, दिव्यांश ने दो, अर्णव देव ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में सिद्धार्थ के शानदार 90 रनों की बदौलत अंबेर क्रिकेट क्लब ने 13 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दिव्यांश ने नाबाद 7 रन बनाये। उज्ज्वल ने एक विकेट चटकाये। आज के मैच के अंपायर परवेज़ मुस्तफा और विजय कुमार थे।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…