सहरसा लीग:-मिल्लत क्रिकेट क्लब 4 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

सहरसा: सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा +2 उच्चतर विद्यालय मुरादपुर में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच डायमंड क्रिकेट क्लब एवं मिल्लत क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

जिसमें डायमंड क्रिकेट क्लब के कप्तान नवीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी का निर्णय लेते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 20.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर जसविंदर के 26 रन(21 बॉल),रविन्द्र के 16 रन (25 बॉल),विष्णु झा के 15 रन(23 बॉल) की सहायता से 129 रन बनाई जिसके जवाब में मिल्लत क्रिकेट क्लब ने 22.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर विकी के 32 रन(25 बॉल),सत्यम के 30 रन(35 बॉल) एवं नसीम के 21 रन (09 बॉल) की सहायता से 135 रन बनाकर डायमंड क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया।

मिल्लत क्रिकेट क्लब की ओर से विकी ने 5 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट,अदनान ने 4.4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट तथा सौरव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए जबकि डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से विष्णु झा ने 3.1 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट,जयंत ने 5 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट,संतोष ने 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट,मुजीब ने 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट तथा मुकेश ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक कुणाल चौधरी एवं मो अकबर तथा स्कोरर सचिन थे।


आज के इस मैच सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार, संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा राजकिशोर चौधरी,पुरुषोत्तम कुमार,अशफ़ाक़ खान,मो केशर,विश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में डमरू,त्रिशूल,बमबम,शिवा,सुमित,श्रवण,नवीन इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago