बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा 113 रनों से जीता।

मधेपुरा 12 अक्टूबर: स्थानीय बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में एक दिवसीय मैच खेला गया। जिला क्रिकेट संघ के सीनियर टीम के कप्तान सह बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के ऑनर गौरी शंकर उर्फ टुनटुन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त खेल को शुरू कराया।

आज का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा बनाम सुपौल के बीच खेला गया । बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 30 ओवर के मैच में बी एन मंडल स्पोर्ट्स अकैडमी मधेपुरा ने 6 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जिसमें जीसू कुरैशी 43 रन, आयन कुंवर 40 रन अस्मिथ राज 31रन, एहसान अंसारी 28 रन , एवं नीरज 29 रन बनाए । सुपौल के गेंदबाज महाराज रहमान 6 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए , रेहान नैयर ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए ।

जवाब में खेलने उत्तरी सुपौल की टीम ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 111 रन ही बना पाई। जिसमे मोहम्मद शमशेर 31 रन, रेहान नैयर 18 रन एवं मोहम्मद अरशद 14 रन बनाए । बी एन मंडल स्पोर्ट्स एकैडमी के गेंदबाज जीशु कुरेशी ने 7 ओवर में एक मैडम रखते हुए 29 रन देकर 4 विकेट लिए, अयान ने 6 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 25 रन देकर 3 विकेट लिए, एहसान अंसारी 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच जीशु कुरैशी को दिया गया।यह मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी मधेपुरा ने 113 से जीत हासिल कर लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago