झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे बोकारो ब्लसाटर व सिंहभूम स्ट्राइकर की टीम जीती

राँची : आज का पहला मैच धनबाद डायनोमस और बोकारों ब्लास्टर के बीच खेला गया । टॉस जीतकर बोकारो ब्लास्टर ने बल्लेबाजी करने का न्योता धनबाद को दिया। धनबाद ने 156 रन 3 विकेट खोकर बनाया और बोकारो ब्लास्टर को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया । बोकारो ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल सिंह 4-0-13-1 , आदित्य सिंह 2-0-20-1 सौरभ शेखर 4-0-34-1 अच्छा प्रदर्शन किया ।

बोकारो के बल्लेबाजों ने शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी किया और 18.4 गेंद पर विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया । विशाल सिंह 55 रन ( 40 गेंद ) , सत्य सेतु 63 रन ( 54 गेंद ) और भानू आनंद ने 36 रन ( 18 गेंद ) बनाया । धनबाद डायनोमस के विकास गुप्ता को एक मात्र विकेट मिल सका । बोकारो ब्लास्टर के सत्य सेतु को इस मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

दूसरे मैच में सिंहभूम स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर रांची रेडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया । रांची रेडर्स कि टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाया । मो ० कुनैयन खान 76 रन , उत्तम कुमार 22 रन और अरविंद कुमार ने 16 रन बनाए । सिंहभूम स्ट्राइकर के मोनू कुमार ने 2. बाल कृष्ण और आशीष कुमार जूनियर ने 1-1 विकेट लेने में सफल रहे ।

सिंहभूम स्ट्राइकर के बाल कृष्ण और हिमांशु गुप्ता ने अच्छे बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम जीत दिला दी सिंहभूम स्ट्राइकर की टीम 7 विकेट खोकर 152 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया । बाल कृष्ण ने 40 गेंद पर 50 रन और हिमांशु गुप्ता ने 28 गेंदों का सामना कर 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया राची रेडर्स के अभिषेक यादव सचिन यादव और अजित कुमार सिंह ने 1-1 विकेट लिए जबकि हर्ष राणा और अजय सोनू टी 22 विकेट लेने में सफल रहे ।

सिंहभूम स्ट्राइकर के बाल कृष्ण को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । जेएससीए के आजीवन सदस्य एवं पूर्व कोषाध्यक्ष श्री पी एस सेन ने आज के दोनों मैच के मैन ऑफ द मैच को अवार्ड देकर सम्मानित किया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago