झारखंड टी -20 ट्राफी मे बोकारो ब्लास्टर और धनबाद डायनोमस के बीच होगा ख़िताबी भीड़त

रांची : वायजूस झारखंड टी -20 ट्राफी का फाइनल मुकाबला बोकारो ब्लास्टर एवं धनबाद डायनोमस के बीच कल खेला जाएगा ।

आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में धनबाद डायनोमस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और DLS Method के अनुसार निर्धारित 14 ओवर में खेलते हुए 135 रनकर बनाकर रांची रेडर्स को 6 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गया ।

कल के शेष बचे 4 गेंद को खेलने मैदान में उतरी राची राइडर्स की टीम कल के अपने स्कोर में मात्र 4 रन ही जोड़ पायी और 14 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन ही बना पाई । धनबाद डायनोमस के बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और परिणामस्वरूप प्रकाश मुंडा 15 गेंद पर 26 रन विकास विशाल 9 गेंद खेलकर 18 रन श्रेष्ठ सागर 34 गेंद पर 37 रन कुमार अंकित 25 ( 20 ) और विल्फ्रेड वेग ने 2 गेंद खेलकर 12 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल के लिए क्वालीफाई करवाने में सफल रहे ।

धनबाद डायनोमस के श्रेष्ठ सागर को आज के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । श्री देवाशीष चक्रवर्ती , सेक्रेटरी , झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने आज के मैन ऑफ द मैच श्रेष्ठ सागर को वायजूस गिफ्ट बाउचर देकर सम्मानित किया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago