पाकिस्तान सुपर लीग में कैच ड्रॉप करने पर गेंदबाज ने फील्डर को मारा थप्पड़,वीडियो वायरल

करांची 22 फरवरी: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक खिलाडी ने कैच क्या छोड़ा गेंदबाज ने थपड़ जड़ दिया। पीएसएल मुकाबले के दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें गेंदबाज फील्डर को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कुछ ऐसी हरकत मैच के दौरान की जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने विकेट चटकाने के बाद अपने टीम के साथ खिलाड़ी कामरान गुलाम को सेलिब्रेशन के दौरान थप्पड़ जड़ दिया है।कामरान गुलाम ने हारिस रऊफ की गेंद पर पेशावर जाल्मी के हजरतुल्लाह जजई का कैच ड्रॉप कर दिया था।

लेकिन उसी ओवर में हारिस रऊफ ने हजरतुल्लाह जजई को फवाद अहमद के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया। विकेट गिरने के बाद सभी प्लेयर उसे सेलिब्रेट करने लगे। ऐसे में कामरान गुलाम भी हारिस रऊफ के पास सेलिब्रेशन के लिए गए लेकिन उन्होंने कामरान को थप्पड़ मार दिया। हालांकि कामरान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वो चुप रहे।

सोमवार को पीएसएल का फाइनल लीग मुकाबला खेला गया। ये मैच लाहौर कलंदर्स और पेशावर जाल्मी के बीच हुआ। ये मैच काफी रोमांचक रहा। पेशावर जाल्मी ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 158 रन बनाए और जवाब में लाहौर कलंदर्स ने भी इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें पेशावर जाल्मी की टीम ने जीत हासिल की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

19 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago