कैमूर जिला क्रिकेट लीग में हिरोज का विजय क्रम जारी, वसीम,जयंत भी चमके।

कैमूर 22 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच हीरोज क्रिकेट क्लब एवं कंबाइंड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें हिरोज क्रिकेट क्लब ने कंबाइंड क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया।

सुबह टॉस जीतकर कंबाइंड ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया लेकिन हिरोज की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष कंबाइंड क्रिकेट क्लब के बैटर खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर सके नतीजा 35 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 141 रन ही बना पाई। कंबाइंड की ओर से सिर्फ दो बैटर क्रमशः विक्रांत 97 गेंदों में 55 रन और अभिषेक 26 गेंदों में ताबड़तोड़ 40 ही कुछ संघर्ष कर पाये। हीरोज क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कंबाइंड की पुरी टीम को मैच में बांधे रखा जिसमें आदित्य सिंह को 2 और वेद विकास, जयंत और वसीम को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ।

कंबाइंड क्रिकेट क्लब के 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हीरोज की टीम भी शुरुआत में संतोष (0) और संजीत (6 )रन 2 झटके खाये लेकिन राहूल चौबे के 21 रन 20 गेंद कुछ दबाव कम किया लेकिन राहुल भी जल्दी चलते बने उसके बाद वसीम अली 55 रन 55 गेंद और जयंत 54 रन 41 गेंद के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच को एकतरफा कर दिया और आसानी से 21.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

कंबाइंड की ओर से दिलीप और अभिषेक 2-2 विकेट चटकाने में सफल रहे।हिरोज के वसीम अली को उनके शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द सिंह ने प्रदान किया,।कल का मैच विनर क्रिकेट क्लब और सनराइज क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago